गया, फरवरी 5 -- अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली और प्रशासनिक लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। गुरुवार की दोपहर अनुमंडल पदाधिकारी प्रवीण कुंदन के औचक निरीक्षण में अस्पताल में पदस्थापित एवं प्रतिनियुक्त अधिकांश चिकित्सक अनुपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों की उपस्थिति रजिस्टर की जांच में अस्पताल में पदस्थापित/प्रतिनियुक्त 16 डॉक्टर में से केवल एक चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार ही अस्पताल में उपस्थित मिले। शेष चिकित्सकों की अनुपस्थिति को लेकर कर्मचारियों द्वारा कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा सका। रजिस्टर के अवलोकन से यह भी स्पष्ट हुआ कि कई चिकित्सकों की उपस्थिति पूर्व तिथियों तक दर्ज है, जबकि वे वास्तविक रूप से अस्पताल में मौजूद नहीं थे। कुछ चिकित्सक एक से पांच फरवरी तक लगातार अनुपस्थित पाए गए। फर्जी उपस्थिति की ...