बोकारो, जून 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के लुकैया गांव की संगीता कुमारी ने टिकाऊ और जैविक खेती के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर क्षेत्र के किसानों के लिए एक नई मिसाल कायम की है। बीते पांच वर्षों में उन्होंने प्राकृतिक और जैविक कृषि पद्धतियों को अपनाकर अपनी भूमि की उर्वरता को बनाए रखा है और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने विभिन्न प्रकार की सब्जियां और फसलें उगाकर यह सिद्ध किया है कि जागरूकता और समर्पण से खेती को लाभकारी और पर्यावरण के अनुकूल बनाया जा सकता है। इस सफलता के पीछे कृषि विज्ञान केंद्र पेटरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों, तकनीकी मार्गदर्शन और समय-समय पर दी गई सलाह ने संगीता कुमारी को उन्नत और टिकाऊ कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.