गंगापार, जनवरी 5 -- एक ग्रामीण द्वारा विकासखंड के टिकरी ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान के खिलाफ दिये 15 सूत्रीय शिकायत की अपूर्ण जांच मंगलवार को फिर होगी। टिकरी ग्राम पंचायत के एक शिकायती हरिश्चन्द्र ने ग्राम प्रधान के खिलाफ 15 सूत्रीय शिकायत 17 अक्तूबर 2025 को डीएम व सीडीओ प्रयागराज से की थी। मामले में अधिकारियों की तीन स्तरीय समिति दो बार जांच करने आयी, लेकिन जांच अपूर्ण रह गयी थी। मंगलवार को पुनः जांच हेतु डीएम द्वारा नियुक्त टीम टिकरी ग्राम पंचायत में भौतिक सत्यापन हेतु आयेगी। जांच को लेकर ग्राम पंचायत के दोनों पक्षों में काफी गहमागहमी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.