जमशेदपुर, मार्च 29 -- जमशेदपुर। सिंहभूम केन्द्रीय वरिष्ठ नागरिक समिति ने कोरोना काल के बाद रेलवे के आरक्षित टिकट में छूट बंद किये जाने के खिलाफ रविवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर धरना देगी। यह धरना सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक दिया जाएगा। धरना में शामिल होने के लिए समिति ने जन प्रतिनिधियों और आम लोगों को भी आमंत्रित किया है। समिति ने कहा है कि अगर धरना के बाद भी छूट शुरू नहीं की गई तो देश भर के 10 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिक उग्र प्रदर्शन के लिए विवश होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.