खगडि़या, जून 25 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल अंतर्गत विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर सोमवार की देर शाम तक चली मेगा टिकट जांच अभियान में 37 लाख से अधिक जुर्माना की राशि वसूल की गई। जो नया कीर्तिमान स्थापित किया। इस विशेष अभियान में कुल 7799 बिना टिकट यात्रियों को पकड़ा गया। जिससे 59 लाचा चार हजार 320 की जुर्माना राशि वसूली गई। यह अब तक की किसी एक दिन में सोनपुर मंडल की सर्वाधिक राजस्व वसूली है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के पीछे मंडल रेल प्रबंधक विवेक भूषण सूद एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक रौशन कुमार का सशक्त नेतृत्व, रणनीतिक योजना एवं सघन निगरानी प्रमुख कारण बताया जा रहा है। अभियान के संचालन में वाणिज्यिक विभाग के निरीक्षक, टिकट जांच कर्मचारी, सहायक स्टाफ तथा रेल सुरक्षा बल यानि आरपीएफ ने समन्वित रूप से भागीदारी निभाई। लाल ग...