जयपुर, जनवरी 24 -- राजस्थान में अलवर जिले के एक गांव में इन दिनों उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदियों की शादी काफी चर्चा में है। दुल्हन बनी 34 साल की प्रिया सेठ और दूल्हा हनुमान प्रसाद शुक्रवार को विवाह बंधन में बंध गए। प्रिया सेठ कोई आम दुल्हन नहीं है। वह जयपुर के सबसे भयानक अपराधों में से एक टिंडर सूटकेस मर्डर केस की मुख्य आरोपी है। इस हत्याकांड में कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। प्रिया सेठ एक बार फिर सुर्खियों में है। प्रिया को अपने उम्रकैद की सजा पाए हनुमान प्रसाद से शादी करने के लिए 15 दिन की पैरोल मिली है। प्रिया और हनुमान प्रसाद की मुलाकात राजस्थान की सांगानेर ओपन जेल में हुई थी और वहीं उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया था। जेल की दीवारों के पीछे शुरू हुआ उनका रिश्ता अब शादी में बदल गया है। हालांकि, इस शादी से लोगों में गुस्सा ह...