गाज़ियाबाद, मार्च 15 -- गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। साइबर ठगों ने टेलीग्राम के जरिये टास्क पूरा कर मुनाफे का झांसा देकर एक व्यक्ति के करीब छह लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि शातिरों ने दो बार टास्क पूरा करने पर 30 फीसदी का रिटर्न भी दिया। फिर अन्य ग्रुपों से जोड़कर अतिरिक्त रकम निवेश कराई। इस मामले में पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, ब्रिज विहार के रहने वाले पुनित कुमार दुबे ने शिकायत दी है कि चार मार्च को उनके व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें घर बैठे टास्क पूरा कर कमाई की बात कही गई। फिर मैसेज के जरिये बातचीत करने पर उन्हें टेलीग्राम पर सी-वीआईपी ग्रुप से जोड़ा गया। टास्क पूरा करने पर उन्हें कमाई के बारे में बताया गया। आरोप है कि शातिरों ने शुरूआत में उनसे दो टास्क 700 रुपये और तीन हजार रुपये का पूरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.