चतरा, फरवरी 19 -- चतरा संवाददाता चतरा नगरपरिषद के एक अध्यक्ष और 22 वार्ड पार्षदों के लिये चुनाव होना है। 23 फरवरी को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम पांच बजे तक चलेगा। जबकि 27 फरवरी 2026 को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी। इस बार निकाय चुनाव में लगाये जाने वाले मतदानकर्मियों के लिये मतदान की व्यवस्था नहीं है। क्योंकि निकाय चुनाव में पोस्टल बैलेट की व्यवस्था नहीं है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चुनाव में 500 मतदानकर्मियों को लगाया जायेगा, वहीं 200 मतदानकर्मी रिजर्व में रहेंगे। इसी तरह से सुरक्षा ड्युटी पर लगभग 500 पुलिस के पदाधिकारी और जवान लगाये जायेंगे। जबकि जिन वाहनों को जब्त किया जायेगा, उसके ड्राईवर खलासी भी रहेंगे जो मतदान करने से वंचित रह जायेंगे। इसतरह से एक अनुमान के तहत 1500 के आस-पास लोग मतदान से वंचित रह जायेंगे। क्यों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.