चतरा, फरवरी 19 -- चतरा प्रतिनिधि जिले के सरकारी प्लस टू विद्यालयों में प्रयोगात्मक शिक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है। जिले में 56 सरकारी प्लस टू स्कूल हैं। इन सभी 56 सरकारी प्लस टू स्कूलों में विभिन्न विषयों की प्रयोगशालाएं उपलब्ध हैं, और संबंधित विषयों के शिक्षक भी पदस्थापित हैं। इससे विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रहना पड़ रहा, बल्कि वे प्रयोगों के माध्यम से विषयों को बेहतर तरीके से समझ पा रहे हैं। जिले के विद्यालयों में मुख्य रूप से भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान तथा कंप्यूटर विषय की प्रयोगशालाएं संचालित हैं। अधिकतर स्कूलों में उपकरणों की स्थिति संतोषजनक बताई गई, हालांकि कुछ स्थानों पर उपकरणों के रखरखाव की आवश्यकता है। शिक्षकों का कहना है कि प्रयोगशाला नहीं होने पर छात्रों को विषय केव...