पीलीभीत, जनवरी 8 -- पूरनपुर। उपजिलाधिकारी अजीत प्रतप सिंह की अध्यक्षता में तहसील टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन एवं नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा हुई। उप जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए तथा टीकाकरण से वंचित बच्चों को चिन्हित कर शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित की जाए। साथ ही जनजागरूकता बढ़ाने, फील्ड स्तर पर समन्वय मजबूत करने एवं नियमित मॉनिटरिंग पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में बैठक में एसएमओ डॉ विपिन मिश्रा,, डीएमओ पंकज द्विवेदी, , सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनीष राज शर्मा, बीपीएम अजय शुक्ला, बीसीपीएम मीनाक्षी दुबे, आईओ संजीव कुमार, पीसीआई डॉ. नूपुर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...