चमोली, मई 25 -- गैरसैंण, संवाददाता। प्रखंड़ के स्यूणी तल्ली गांव में छह माह पूर्व बीएसएनएल का टावर लगने के बाद भी ग्रामीणों को दूर संचार सुविधा नहीं मिल पा रही है, ग्रामीणों ने दूरसंचार विभाग से टावर को ठीक करने की मांग की है, जिससे उन्हें दूरभाष के साथ ही नेट की भी सुविधा मिल सके। प्रधान स्यूणी तल्ली शिशुपाल नेगी का कहना है कि अथक प्रयासों के बाद चारों ओर से पहाड़ों से घिरे उनके गांव सरकार ने बीएसएनएल का टावर लगाया, लेकिन टावर चालू होने के छह माह बाद भी ग्रामीणों को नेटवर्क सुविधा नहीं मिल पा रही है। पूर्व प्रधान एवं रामगंगा टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मनमोहन परसारा का कहना है कि उनके गांव के मोबाइल धारकों ने अन्य संचार प्रदाता कंपनियों के सिम बीएसएनएल के पोर्ट कराये लेकिन प्रोपर मोबाइल सिंगनल न मिलने के कारण वे अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.