महाराजगंज, अगस्त 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम जगरनाथपुर में उस समय मामला गरमा गया, जब गांव के बाहर एक व्यक्ति के खेत में लगे टावर पर कुछ लोगों ने एक विशेष झंडा लगा दिया। इससे गांव के एक वर्ग के लोग आक्रोशित हो गए। गांव में तनाव का माहौल बनते देख इसकी शिकायत खेत स्वामी अजीत पाण्डेय ने डायल 112 पर पुलिस से की। उन्होंने बताया कि उनके खेत में टावर लगा है। इस पर रात में कोई शख्स एक समुदाय का झंडा लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ सदर ने तत्परता दिखाते हुए टावर कर्मी को बुलाकर झंडा उतरवा दिया। गांव में शांति व्यवस्था के लिए प्रभारी एसओ राजकुमार सिंह, चौकी प्रभारी दिलीप कुमार व कन्हैया वर्मा की ड्यूटी लगा दी गई। सीओ सदर जय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि गांव में कोई विवाद नहीं है और शांति व्यवस्था कायम है। किसी शरारती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.