मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 14 -- मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय पंडित स्टेशन परिसर में लगे टावर पर चढ़ गया। युवक ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपनी मांगें पुलिस के सामने रखीं। उसका कहना है कि न्यूमैक्स सिटी में हो रहे कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। वहीं प्रदूषण की बढ़ती समस्याओं का भी निपटारा हो। पुलिस घंटों युवक को समझाने में लगी रही। शहर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अजय पंडित खुद को विद्यार्थी बता रहा है। रविवार पूर्वाह्न 11.30 बजे वह टावर पर चढ़ गया। सूचना खुफिया विभाग को मिली तो नई मंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टावर पर चढ़े युवक से बात करने की कोशिश की। युवक का कहना है कि मंसूरपुर में बनाई गई न्यूमैक्स सिटी की शिकायत डीएम को की गई, लेकिन जांच के नाम पर लीपापोती हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.