फतेहपुर, दिसम्बर 5 -- थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर थाना क्षेत्र के अंबापुर में एक होटल के सामने ट्रक खड़ा कर टायर में फंसी गिट्टी निकाल रहे ट्रक के चालक और खलासी को पीछे से आया वाहन टक्कर मारते हुए निकल गया। इस हादसे में खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। चालक को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया है। वहीं टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश शुरु कर दी गई है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के गनफरी गांव निवासी अजीत का 18 वर्षीय पुत्र हैप्पी ट्रक में खलासी था। भोर पहर मरका बांदा से मौरंग लादकर ट्रक चालक अरुण कुमार निवासी उज्जैन डेरा बैरागढ़ीवा थाना हुसैनगंज के साथ रायबरेली जा रहा था। तभी अंबापुर के पास टायर में फंसी गिट्टी निकालने के लिए हैप्पी उतरा। पीछे से चालक अरुण कुमार भी उतर गया। दोनों टायर से गिट्टी निकालने लगे। तभी पीछे आ रहे वाहन न...