अमरोहा, फरवरी 5 -- अमरोहा/रजबपुर, संवाददाता। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार होंडा अमेज कार का टायर धमाके के साथ फट गया। हादसे में नोएडा से अमरोहा शहर आ रहे 23 वर्षीय अपूर्व शुक्ला की मौत हो गई। टायर फटने के बाद अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर से टकराने के बाद दूसरी लेन से गुजर रही टैक्सी से जा टकराई। हादसे में एक युवती और टैक्सी चालक भी गंभीर घायल हो गया। वहीं, हादसे के बाद हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई, वाहनों की रफ्तार थम गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटकर यातायात सुचारू किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, घायल टैक्सी चालक को परिजन बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले गए हैं जबकि युवती को मुजफ्फरनगर रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिम मृतक अपूर्व शुक्ला शहर के मोहल्ला कानूनगोयान निवास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.