बांदा, जनवरी 5 -- बांदा, संवाददाता। अतर्रा थाना क्षेत्र की युवती को पड़ोसी युवक बहला फुसलाकर ले गया और टाफी में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके व मां के खाते से लाखों रुपये निकाल लिए। प्रयागराज सहित कई शहरों में रखकर साथियों के साथ कई बार सामूहिक दुष्कर्म किया। मुंह खोलने पर अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात लोगों के खिलाफ दुष्कर्म सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। अतर्रा कस्बा के एक मोहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि कस्बा के लखन कालोनी मोहल्ला निवासी कृष्णा निषाद की मुलाकात के दौरान आपस में दोनों से दोस्ती हो गई। इसी का फायदा उठाकर उसने प्रेमजाल में फंसाया। नौ जून 2025 को उसे वह एक जगह ले गया और टाफी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया और द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.