गुमला, फरवरी 9 -- घाघरा। टाना भगत कॉलेज में सोमवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत लिपिक कनक देव सिंह को श्रद्धा-सुमन अर्पित की गई। कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने 57 वर्षीय केडी सिंह के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।कॉलेज के प्राचार्य जीतेंद्र साहु ने बताया कि कनक देव सिंह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। इलाज के लिए उन्हें रांची ले जाया गया था, जहां 7 फरवरी को उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। शोक सभा में सभी ने उनके योगदान को याद किया और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.