चंदौली, नवम्बर 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के टाण्डा से कैथी घाट पर पीपा पांटून पुल निर्माण का कार्य बीते शनिवार को शुरू हो गया। अब लोगों को जल्द ही मार्कण्डेय महादेव के दर्शन पूजन और वाराणसी जाने वाले लोगों को राहत मिलेगी। टांडाकला पीपा पुल के माध्यम से चंदौली के लोग वाराणसी कूम दूरी तय कर आसानी से आवागमन करते है। वही बीते शनिवार को टाण्डा से कैथी के लिए पीपा पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। बाढ़ को देखते हुए शासन के निर्देश पर पीपा पांटून पुल को बीते 15 जून की रात्रि में हटा लिया गया था। इस बार लगातार तीन बार बाढ़ आने के कारण यह निर्माण कार्य रुक गया था लेकिन अब पानी घटने के बाद पुनः निर्माण कार्य शुरू हो गया। वही पीपा पुल नहीं रहने से वाराणसी और मार्कण्डेय महादेव का दर्शन पूजन करने के लिए चहनियां होते हुए बलुआ, चौबेपुर ह...