बिहारशरीफ, अप्रैल 24 -- टाटी पुल पर ई-रिक्शा में ट्रक ने मारी ठोकर, दंपति गंभीर शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा - बरबीघा एनएच पर टाटी नदी पुल पर एक अनियंत्रित ट्रक ने ई रिक्शा में ठोकर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पर सवार एक दंपति घायल हो गये। घायल दंपति को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से दोनों को पावापुरी रेफर कर दिया गया है। घायल दंपति नालंदा जिले के बनारस रविदास और शांति देवी हैं। दोनों राजा बिगहा गांव से शेखपुरा आ रहे थे। ठोकर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निलकने में सफल रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...