हजारीबाग, जनवरी 4 -- टाटीझरिया (हजारीबाग)| प्रतिनिधि अमनारी गांव में शनिवार की सुबह हंसी-खुशी घर से निकलीं तीन किशोरियां जब शाम तक वापस नहीं लौटीं, तो घर की खुशियां पलभर में चिंता और डर में बदल गईं। तीनों की उम्र क्रमश: 15, 13 और 11 बतायी जा रही है। उनके लापता होने से न केवल परिजन, बल्कि पूरा गांव बेचैनी में डूब गया है। इसमें से एक आरती देवी की बेटी है दो नतिनी है। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वह हर दरवाजे पर दस्तक देती रहीं, रिश्तेदारों, पड़ोसियों और जान-पहचान वालों से पूछती रहीं कि कहीं उनकी बेटियों को किसी ने देखा तो नहीं। रातभर परिवार के लोग सो नहीं सके, हर आहट पर उम्मीद जगती रही कि शायद बच्चियां लौट आई हों। परिजनों का कहना है कि बच्चियां शनिवार सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं आईं। काफी ...