हजारीबाग, फरवरी 22 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथी की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों का चैन छीन लिया है। पिछले तीन दिनों से एक हाथी टाटीझरिया के जंगलों में नजर आ रहा है। जिससे नारायणपुर, बेडमक्का, सिमराढाब, खैरा, सिझुआ, करंबा, पूतो, पानीमाको सहित आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है। स्थिति यह है कि शाम ढलते ही सन्नाटा पसर जाता है और रात को जरा सी आहट होने पर लोग डर के मारे सिहर उठते हैं। हाथी को रिहायशी इलाकों में घुसने से रोकने के लिए वन विभाग की टीम पूरी रात ड्यूटी कर रही है। शनिवार की रात जैसे ही हाथी नारायणपुर-सिमराढाब के जंगल से बाहर निकलने की कोशिश की, पश्चिमी वन क्षेत्र के वनपाल संजीत रविदास और पूर्वी वन क्षेत्र के वनपाल विद्याभूषण अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। वन विभाग द्वारा लगातार सायरन बजाकर और ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.