हजारीबाग, मई 31 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। एनएच 522 के टाटीझरिया थाना अंतर्गत बनहे-केंदुआ पसेरी मोड़ के पास शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे सड़क हादसे में विष्णुगढ़ के एक युवक की मौत हो गई। मृतक अभिषेक मुर्मू पिता धनकू मुर्मू (16) भेलवारा पंचायत अंतर्गत बेलाटांड के रहने वाले थे। बताया जाता है कि वे अपने घर से बाइक पर सवार होकर बनहे की ओर जा रहे थे। इसी दौरान केंदुआ-पसेरी मोड़ के पास हजारीबाग की ओर जा रही एक तेज रफ्तार काले रंग की अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अभिषेक मुर्मू इसी वर्ष मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी से पास किया था। चार भाईयों में वह सबसे छोटा था। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ एनएच को जाम कर दिया। जिससे एनएच के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.