हजारीबाग, मार्च 7 -- दारू, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 लाईनहोटल चौक के पास सडक दुर्घटना में दूधमटिया निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुधमटिया निवासी कार्तिक यादव के 20 वर्षीय पुत्र बिरेंद्र कुमार घर से टाटीझरिया की ओर प्लसर बाईक से आ रहा था। इसी दौरान लाईनहोटल चौक के पास सडक पर रखा पत्थर से टकराने पर वह अनियंत्रित होकर सडक के बांईं ओर और उसका बाईक सामने की दिशा से आ रहे हाईवा से जाकर टकरा गई। इसमें बिरेंद्र कुमार के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। वहीं बाईक क्षतिग्रस्त हो गई है। बताया जाता है कि किसी वाहन के सडक पर खराब होने के बाद पहिये के पास पत्थर का ओंट लगाया गया था। वाहन ठीक कराने के बाद पत्थर को सडक पर ही छोड दिया गया। जिसके बाद पत्थर से टकराने पर बाइक सवार बिरेंद्र कुमार घायल हो गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.