हजारीबाग, जनवरी 4 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के राशन कार्डधारी उपभोक्ताओं और जन वितरण प्रणाल दुकानदारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रखंड के 42 डीलरों को नई 4जी इपॉस मशीनें उपलब्ध कराई गईं। विष्णुगढ़ प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान इन मशीनों का वितरण किया गया। इससे पहले डीलर 2जी मशीनों का उपयोग कर रहे थे, जिसमें नेटवर्क की भारी समस्या रहती थी। सर्वर स्लो होने के कारण उपभोक्ताओं को अंगूठे का निशान लगाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता था और डीलरों को भी काम करने में काफी परेशानी होती थी। डीलरों ने लंबे समय से विभाग से 4जी मशीन की मांग की थी, जिसे अब पूरा कर लिया गया है। विष्णुगढ़ के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पीयूष कुमार की उपस्थिति में टाटीझरिया और विष्णुगढ़ प्रखंड के डीलरों के बीच इन आधुनिक मशीनों का वितरण किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.