हजारीबाग, फरवरी 8 -- टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया प्रखंड के बड़ा डहरभंगा गांव के एक युवक की मुंबई में मौत हो गई। मृतक सुभाष यादव 35 वर्ष अमृत यादव का इकलौता पुत्र था। शनिवार दोपहर बाद महाराष्ट्र पुलिस ने पनवेल स्थित एक कमरे से उसका शव फंदे से लटका बरामद किया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और मृतक के घर पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों ने बताया कि सुभाष पिछले 15 वर्षों से मुंबई के एक होटल में कैश काउंटर पर काम कर रहा था। वह परिवार का एकमात्र सहारा था। बीते अगस्त 2025 में वह खेती-बारी के लिए घर आया था और काम निपटाकर वापस मुंबई लौटा था। शनिवार को अचानक उसकी मौत की खबर ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया। वृद्ध माता-पिता बदहवास हैं, वहीं पत्नी प्रियंका देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। सुभाष अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.