हजारीबाग, मार्च 8 -- दारू, प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर टाटीझरिया के दूधमटिया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत प्रमुख संतोष मंडल, बीडीओ रश्मि खुशबू मिंज, टाटीझरिया पंचायत के मुखिया सुरेश यादव, पंसस पिंगला देवी, कैलाशपति सिंह, राजू यादव, महेश अग्रवाल, सुरेंद्र प्रसाद, शिल्पी कुमारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मंच का संचालन पूनम कुमारी और रूबी देवी ने किया। इस दौरान क्षेत्र से पहुंची महिला समूहों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई। इस आयोजन में टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र की महिला समूह से जुडी सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम नृत्य, गायन और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर आधारित नुक्कड़-नाटक किया गया। मौके पर पंचायत सचिव अनिता कुमारी, अनिशा परवीन, कबूतरी देवी...