जमशेदपुर, फरवरी 18 -- टाटा स्टील ने अपने कर्मचारियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है। कंपनी ने संशोधित जॉब फॉर जॉब योजना लान्च की है, जो सुनहरे भविष्य की योजना-4.0 (एसबीकेवाई-4.0) के तहत अलग हुए कर्मचारियों को उनके वार्ड (बेटा/बेटी/दामाद/बहू) के लिए प्रशिक्षण और नौकरी का अवसर देगी। यह योजना 16 फरवरी से 31 मार्च तक प्रभावी रहेगी। जमशेदपुर प्लांट (ट्यूब्स डिवीजन सहित) के यूनियनकृत कर्मचारियों के लिए उपलब्ध है। कंपनी के आंतरिक सर्कुलर के अनुसार, यह योजना टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (टीएसटीएसएल) में वार्ड की नियुक्ति पर केंद्रित है, जो टाटा स्टील की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी के चीफ पीपल ऑफिसर अत्रेयी सान्याल ने सर्कुलर में कहा कि यह योजना उन कर्मचारियों के लिए है, जो एसबीकेवाई-4.0 के तहत अलग हुए हैं और 40 वर्ष से अध...