जमशेदपुर, जनवरी 8 -- टाटा स्टील में तीन अधिकारियों को आईएल-3 ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए हेड पद पर नियुक्त किया गया है। इसके लिए कंपनी की ओर से अलग-अलग सर्कुलर जारी किए गए हैं। इसके अनुसार, नीलांबर भौत्रा को मेरामंडली प्लांट के पावर सिस्टम में हेड वाटर, एयर एंड एचवीएसी ऑपरेशंस के पद पर नियुक्त किया गया है। यह सर्कुलर 1 फरवरी से प्रभावी होगा। इसी तरह, जितेंद्र कुमार मिश्रा को आईएल-3 ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए कलिंगानगर में हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस एंड यूटिलिटीज, पावर सिस्टम बनाया गया है। यह सर्कुलर 15 जनवरी से लागू होगा। इसके अलावा, एक अन्य सर्कुलर के तहत सब्यसाची मोहंती को भी आईएल-3 ग्रेड में प्रोन्नति देते हुए हेड मैकेनिकल मेंटेनेंस यूटिलिटीज (मल्टीपल पोजीशन एंड लोकेशन) के पद पर नियुक्त किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.