जमशेदपुर, दिसम्बर 7 -- जमशेदपुर, संवाददाता। टाटा स्टील से नवंबर में सेवानिवृत्त हुए 23 कर्मचारियों को शनिवार को टाटा वर्कर्स यूनियन परिसर में आयोजित विदाई समारोह में सम्मानित किया गया। अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राजीव कुमार चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू और कोषाध्यक्ष एवं लेखाकार आमोद कुमार दुबे ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया और उन्हें पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट किए। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को कंपनी और यूनियन दोनों में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उनके सुखद और शांतिपूर्ण सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...