धनबाद, मार्च 8 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि । टाटा स्टील के झरिया डिवीजन की ओर से शुक्रवार को डिगवाडीह क्लब में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सुनीता राजोरिया और लक्ष्मी सिंह ने किया। इस अवसर पर दिव्या ठाकुर, मिली सिंह, सोनिया अमन, श्रीपर्णा सामंता और श्वेता मिश्रा (हेड, एडमिनिस्ट्रेशन, झरिया डिवीजन) उपस्थिति रही। मौके पर सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस विशेष आयोजन में महिला कर्मचारियों ने आकर्षक समूह नृत्य और गीतों की मधुर प्रस्तुति से समा बांध दिया। एक प्रभावशाली नाटक के माध्यम से महिलाओं की दोहरी भूमिका मां और पेशेवर महिला को जीवंत रूप से दर्शाया गया। महिलाओं के बहुमूल्य योगदान और जीवन में आने वाली चुनौतियों पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिला कर्मचारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का समापन लज़ीज़...