जमशेदपुर, मई 30 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के एलटीसी पर समझौता हस्ताक्षरित हो गया। समझौते के तहत अब सभी ग्रेड के कर्मचारियों को दो साल के एक खंड में छियालिस हजार आठ सौ रूपए मिलेंगे। पहले ग्रेड के आधार पर एलटीसी का दो स्लैब था जिसे अब एक स्लैब कर दिया गया है। इस तरह कर्मचारियों के एलटीसी में अधिकतम दस हजार दो सौ रूपये की वृद्धि की गई है। कर्मचारियों के टीए तथा डीए में भी अधिकतम एक हजार रुपए तक की वृद्धि की गई है। यह वृद्धि जुलाई से प्रभावी होगा। शुक्रवार को हुए समझौते पर दोनों पक्षों ने हस्ताक्षर किया है। उल्लेखनीय है कि एलटीसी जनवरी 2024 से लंबित था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...