जमशेदपुर, मार्च 4 -- टाटा स्टील के ई ब्लास्ट फर्नेस में पिघला हुआ लोहा के टूयर लेवल से बाहर निकलने के कारण धमाका हो गया। हालांकि सेफ्टी प्रोटोकॉल के कारण किसी जानमाल की हानि तो नहीं हुई, लेकिन उत्पादन पर असर पड़ा है। घटना सोमवार सुबह 9.30 बजे की है। ई ब्लास्ट फर्नेस में शटडाउन लिया गया था। शटडाउन के बाद फर्नेस को पूर्व की स्थिति में नहीं आने की वजह से पिघला हुआ लोहा (मोल्टेन आयरन) दबाव के बाद टूयर लेवल से बाहर निकल गया। बताया जाता है कि करीब 50 टन पिघला लोहा के बाहर वातावरण में आने के कारण कई बार धमाके की आवाज हुई। इससे अफरातफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस धमाके से केबिन के शीशे टूट गए। तत्काल दमकल की 5 गाड़ियों ने वहां पहुंचकर धमाके पर काबू पाया। किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई, लेकिन फर्नेस से उत्पादन ठप हो गया। फर्ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.