जमशेदपुर, फरवरी 24 -- विख्यात भूगर्भवेत्ता पीएन बोस ने 24 फरवरी, 1904 में टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा को बहुचर्चित चिट्ठी लिखी थी। इस बात को सोमवार को 121 वर्ष हो जाएंगे। वह ऐतिहासिक चिट्ठी आज भी टाटा स्टील के पास सुरक्षित है। इसे बहुत एहतियात से रखा गया है। दरअसल बोस की इसी चिट्ठी को पढ़ने के बाद जेएन टाटा ने जमशेदपुर में टाटा स्टील की स्थापना की प्रक्रिया शुरू की थी। पीएन बोस ने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत भारतीय भूवैज्ञानिक सेवा से की थी। 1904 में सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद उन्होंने रियासतकालीन राज्य मयूरभंज में प्रधान भूवैज्ञानिक का पद संभाला था। उनकी सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि मयूरभंज की गोरुमहिसानी पहाड़ियों में लौह अयस्क भंडार की खोज थी। इस ऐतिहासिक खोज के बाद, बोस ने 24 फरवरी, 1904 को जेएन टाटा को वह महत्वपूर्ण पत्र लिखा थ...