जमशेदपुर, मई 9 -- टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से गुरुवार को यूनियन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। टाटा स्टील से अप्रैल में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को विदाई दी गई। समारोह में करीब 14 रिटायर कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने यूनियन से पुरी की तर्ज पर होली डे होम (गेस्ट हाउस) की सुविधा अन्य शहरों में भी दिलाने का आग्रह किया। यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रबंधन से बात करने का भरोसा दिया। कर्मचारियों ने टीएमएच में अप्वाइंटमेंट नहीं मिलने की शिकायत की और मदद का आग्रह किया। इसके अलावा सेवानिवृत्ति के बाद दूसरी जगह जाने पर शिफ्टिंग चार्ज मिलने की जानकारी भी मांगी। अध्यक्ष ने इसके जवाब में कहा कि यह नहीं मिलेगा। विदाई समारोह में कोषाध्यक्ष आमोद दुबे, उपाध्यक्ष शाहनवाज आलम, संजय सिंह, राजीव चौधरी, सहायक सचिव श्याम बाबू, अजय चौधरी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.