रांची, जनवरी 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विदेश दौरे को स्विट्जरलैंड की पर्यटन यात्रा कह कटाक्ष किया है। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर में टाटा की इकाई रांची से 135 किलोमीटर दूर है। लेकिन मुख्यमंत्री को टाटा समूह के साथ एग्रीमेंट करने के लिए 7000 किलोमीटर दूर स्विट्जरलैंड जाना पड़ा। प्रतुल ने कहा कि यह भी सुनने में आ रहा है कि इन्फोसिस के साथ भी मुख्यमंत्री कोई समझौता करने वाले हैं। इंफोसिस का मुख्यालय भी पुणे में है, जो हवाई मार्ग से रांची से सिर्फ डेढ़ घंटे की दूरी पर है। मुख्यमंत्री को इन कंपनियों से अगर एग्रीमेंट करना था तो वह उन्हें निमंत्रण देते। ये कंपनी खुद रांची जाकर एग्रीमेंट करती। स्विट्जरलैंड जाने की क्या आवश्यकता थी। प्रतुल ने कहा कि इस प्रदेश में हजारों मध्य...