मिर्जापुर, फरवरी 20 -- ड्रमंडगंज, हिन्दुस्तान संवाद मिर्जापुर-रीवां मार्ग पर ड्रमंडगंज के लहुरियादह गांव के पास बुधवार को टाटा सूमो के धक्के से मैक्स वाहन के चालक की मौत हो गई। जबकि वाहन में सवार श्रद्धालु बाल-बाल बच गए। मृत चालक संगम स्नान करने के बाद वापस लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मध्य प्रदेश के मऊगंज जनपद के हनुमना थाना क्षेत्र के गांव बरौंही गांव निवासी 34 वर्षीय रामलाल प्रजापति चालक था। वह बुधवार को गांव के दस से बारह की संख्या में लोगों को लेकर प्रयागराज महाकुम्भ मेले में गया था। यहां संगम स्नान के बाद सभी वापस घर लौट रहे थे। दोपहर लगभग दो बजे जैसे ही ड्रमंडगंज क्षेत्र के लहुरियादह प्राथमिक विद्यालय के पास चालक वाहन लेकर पहुंचा। तभी वाहन के पीछे का टायर ब्रस्ट हो गया। चालक रामलाल नीचे उतरकर वाहन का ट...