जमशेदपुर, मार्च 24 -- टाटा स्टील के कर्मचारियों के बीच यूनियन नेतृत्व के प्रति नाराजगी बढ़ने लगी है। कर्मचारियों के बीच से चुने जाने वाले कमेटी मेंबर यूनियन की नेतृत्व की क्षमता पर ही सवाल उठाने लगे हैं। इतना ही नहीं, यूनियन के व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री पर गंभीर टिप्पणी की है। कमेटी मेंबरों में पोस्ट पर चर्चा गरम है। कमेटी मेंबरों ने कई समझौतों का उदाहरण देते हुए कहा कि टॉप थ्री टाटा स्टील के कर्मचारियों के मुद्दों को छोड़कर नई कंपनी टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज (टीएसटीएल) में यूनियन पर काबिज होने की जुगत में है। कमेटी मेंबरों का कहना है कि यूनियन के पिछले सत्र में कॉमन ग्रेड स्ट्रक्चर को लेकर समझौता हुआ था, जिसपर यूनियन नेतृत्व ने बार-बार कहा कि इसमें कंपनी के कुल कर्मचारियों की संख्या तय कर दी गई है। कितनी तय की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.