जमशेदपुर, अप्रैल 23 -- टाटा वर्कर्स यूनियन ने केंद्र सरकार से 365 दिन के लिए आयात पर सेफ गार्ड ड्यूटी लागू करने का आग्रह किया है, ताकि घरेलू इस्पात उद्योग तथा इससे जुड़ी इकाइयों को भी फायदा होगा। हालांकि यूनियन ने केंद्र सरकार द्वारा घरेलू उत्पादों को आयात में वृद्धि से बचाने के लिए हॉट रोल्ड क्वायल शीट, प्लेट सहित पांच उत्पाद पर 12 प्रतिशत सेफ गार्ड ड्यूटी लगाने के फैसले का स्वागत किया है और सरकार को बधाई दी है। यह फैसला 21 अप्रैल से 200 दिन के लिए लागू किया गया है। इस मुद्दे को लेकर मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि इसके लिए यूनियन ने पहल की थी। पीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा था। इंटक अध्यक्ष को भी ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया था। बैठक में अध्यक्ष के अलावा महासचिव सतीश सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.