जमशेदपुर, जून 15 -- टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप में महासचिव सतीश सिंह और उपाध्यक्ष संजय सिंह के बीच वाकयुद्ध चर्चा में बना हुआ है। टॉप थ्री की ओर से पदाधिकारियों की बैठक नहीं बुलाए जाने पर उपाध्यक्ष संजय सिंह ने शेष पदाधिकारियों की बैठक में महासचिव को भी बुलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के वेज रिवीजन समझौते के वे भी हस्ताक्षरी हैं। इसपर सतीश सिंह ने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि कोई भी समझौता पूरी तरह अध्यक्ष का होता है। फिर संजय सिंह ने बैठक बुलाने के अधिकार का मुद्दा उठाया। उपाध्यक्ष ने कहा कि यूनियन की बैठक बुलाने का संवैधानिक अधिकार महामंत्री के पास होता है। उनको बैठक बुलाना चाहिए। इन मुद्दों पर व्हाट्सएप ग्रुप पर पूरा मामला छाया हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...