जमशेदपुर, जनवरी 31 -- झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के प्रमुख जयराम महतो ने कहा कि टाटा लीज नवीनीकरण में खतियानधारियों को प्राथमिकता मिले। इसी शर्त पर लीज नवीनीकरण होना चाहिए। लीज की सुविधाएं स्थानीय नागरिक को मिलना चाहिए। महतो गुरुवार को कदमा निर्मल महतो मैदान में आयोजित टुसू मेला समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य आंदोलन की उपज है। बहुत संघर्ष करने के बाद बेहतर परिणाम हासिल हुआ है। अब स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देना होगा। हर सुविधा पर सबसे पहला अधिकार खतियानधारियों का है। टुसू मेला में 16 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला पुरस्कार राजनगर की टीम को मिला, जबकि दूसरा पुरस्कार कांड्रा और तीसरा पुरस्कार धरनीगोड़ा की टीम ने हासिल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.