आदित्यपुर, सितम्बर 27 -- चांडिल, संवाददाता। टाटा-रांची हाइवे पर शुक्रवार को लगे पांच किमी लंबा जाम से यात्री करीब पांच घंटे तक हलकान रहे। जाम में जहां एम्बुलेंस और यात्री बसें फंसी रहीं, वहीं कई वीआईपी गाड़ियां भी रेंगती रही। चांडिल गोलचक्कर के पास शाम 6 बजे से देर रात करीब 11 बजे तक जाम लगा रहा। जाम लगने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस सड़क पर उतरी तथा जाम को हटाने में जुट गयी। लगातार हो रही बारिश के कारण चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण दोपहर बाद से ही टाटा-रांची हाइवे पर रुक-रुककर जाम लग रहा है। मंगलवार को जाम के कारण हुमीद से नारगाडीह तक करीब पांच किमी तक वाहनों की कतार लगी रही। इस जाम में यात्री बस और एम्बुलेंस भी फंसी रहीं और मरीजों की सांसें अटकी रहीं। टाटा-चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क निर्माणाधीन है, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.