जमशेदपुर, मार्च 19 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के 10 पदाधिकारियों की टीम अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते तथा महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में बुधवार को इंडस्ट्रीयल टूर पर जाएगी। टीम उत्तराखंड के पंतनगर स्थित टाटा मोटर्स प्लांट का भ्रमण कर अच्छी प्रथाओं का अवलोकन तथा अध्यन करेगी। इसके माध्यम से टाटा मोटर्स के अन्य प्लांट में होने वाले बेहतर प्रयासों को जमशेदपुर के प्लांट में लागू किया जाएगा। टीम में यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह के अलावा अनिल शर्मा, एसएन सिंह, आरआर दुबे, अशोक उपाध्याय, चंद्रकांत सिंह, अरविंद कुमार, नवीन कुमार, पीके दास शामिल हैं। पदाधिकारी 19 से 23 मार्च तक टूर पर रहेंगे। टीम के को-ऑर्डिनेशन के लिए ईआर पदाधिकारी सुजीत झा साथ में रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.