जमशेदपुर, मार्च 18 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह का सोमवार को कंपनी के विभिन्न डिवीजनों समेत यूनियन कार्यालय में धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया। वे 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो जाएंगे। नए अध्यक्ष को लेकर कयास लगाने के साथ खोज भी शुरू है। ट्रेड यूनियन के जानकारों ने बताया कि सेवानिवृत्ति के साथ ही गुरमीत सिंह तोते की यूनियन की सदस्यता स्वत: समाप्त हो जाएगी। सदस्यता समाप्त होते ही वे यूनियन के अध्यक्ष पद से हट जाएंगे। उनको अध्यक्ष पद पर बरकरार रखने के लिए को-ऑप्शन की प्रक्रिया अपनानी होगी, लेकिन अभी यह संभव नहीं है। को-ऑप्शन के लिए पहले यूनियन की कार्यसमिति (कमेटी मीटिंग) में प्रस्ताव पास कराना होगा। कमेटी मीटिंग में प्रस्ताव पास होने के बाद उसे यूनियन की आमसभा बुलाकर पारित कराना अनिवार्य होता है। यूनियन के संविधान के मुता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.