नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने सोमवार को कहा कि वह तमिलनाडु स्थित अपनी विनिर्माण इकाई में नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी का लक्ष्य अगले पांच से सात साल में अपनी कुल उत्पादन क्षमता को बढ़ाकर 2.5 लाख इकाई सालाना करना है ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों की मांग को पूरा किया जा सके। कंपनी ने बताया कि इस संयंत्र से निकलने वाला पहला वाहन जेएलआर का स्थानीय स्तर पर निर्मित 'रेंज रोवर इवोक' है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...