जमशेदपुर, फरवरी 6 -- टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के लिए चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही चुनौतीपूर्ण रही। कंपनी ने गुरुवार को बताया कि जगुआर लैंड रोवर (जेएलआर) में हुए साइबर अटैक के असर से वैश्विक कारोबार प्रभावित हुआ, जिसके चलते कंपनी को 3,486 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध घाटा उठाना पड़ा। पिछली समान तिमाही में मुनाफा 5,485 करोड़ रुपये था। कंपनी ने बताया कि जेएलआर में हुए साइबर हादसे से करीब 800 करोड़ रुपये का असाधारण खर्च आया। नए श्रम संहिता लागू होने और स्टांप ड्यूटी में 400-400 करोड़ रुपये के एकमुश्त खर्च ने लाभप्रदता पर दबाव डाला। तिमाही में कुल राजस्व घटकर 70,108 करोड़ रह गया, जो पिछले साल की समान अवधि के 94,472 करोड़ की तुलना में 25.8 प्रतिशत कम है। ईबीआईटीडीए भी 12,663 करोड़ से घटकर 1,518 करोड़ रह गया, जिससे ईबीआईटीडीए मार्जिन 13.4 ...