जमशेदपुर, मार्च 24 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन चुनाव को कानूनी मान्यता मिलना तय है। श्रम विभाग से इस माह के अंत तक यूनियन की नयी कार्यकारिणी समिति को कानूनी मान्यता मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन का चुनाव अगले सत्र के लिए 26 नवंबर 2024 को कराया गया था। चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल भी उठाये गये थे। कर्मचारी अभय कुमार सिंह तथा बिरसा सेवा समिति ने श्रम विभाग से चुनाव में अनियमितता बरतने के साथ निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए शिकायत दर्ज करायी थी। ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार ने इन शिकायतों की जांच के लिए जमशेदपुर के उपश्रमायुक्त को पत्र लिखा था। तत्कालीन उपश्रमायुक्त राजेश प्रसाद ने मामले की जांच की जिम्मेदारी श्रम अधीक्षक को दी थी। जांच अधिकारी ने शिकायतों की जांच कर रिपोर्ट ट्रेड यूनियन रजिस्ट्रार को भेज दिया है। सूत्रों का...