जमशेदपुर, फरवरी 8 -- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ससमय वेतन समझौता संपन्न कराने को लेकर सक्रिय हो गई है। इसी क्रम में शनिवार को यूनियन की ओर से चार्टर्ड ऑफ डिमांड प्रबंधन को सौंपा गया। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए वेतन समझौते की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का प्रयास किया जा रहा है। गौरतलब है कि हाल ही में यूनियन की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कमेटी मेंबर्स और पदाधिकारियों के साथ अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने संवाद स्थापित कर चार्टर्ड ऑफ डिमांड के लिए सुझाव आमंत्रित किए थे। प्राप्त सुझावों पर विचार-विमर्श के बाद मांग पत्र तैयार कर प्रबंधन को सौंप दिया गया है। अब जल्द ही वार्ता होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.