देहरादून, मार्च 15 -- टाटा मैजिक जनकल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने अनुदान राशि को लेकर मंत्री गणेश जोशी से मुलाकात की। शनिवार को कैंप कार्यालय में मुलाकात के दौरान समिति ने उत्तराखंड स्वच्छ गतिशीलता नीति 2024 के तहत दी जाने वाली अनुदान राशि को वाहन संचालकों को शीघ्र जारी करने की मांग रखी। प्रतिनिधियों ने बताया कि इस नीति के अंतर्गत दी जाने वाली अनुदान राशि का बजट परिवहन विभाग को आवंटित हो चुका है, लेकिन अभी तक वाहन संचालकों को इसका लाभ नहीं मिला है। इस पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सचिव परिवहन को फोन कर मामले के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि सरकार वाहन संचालकों की समस्याओं को लेकर संवेदनशील है और उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। मुलाकात करने वालों में समिति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.