मथुरा, मई 14 -- मांट। थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर मंगलवार रात आगे चल रहे वाहन से टाटा मैजिक टकरा गयी। इस घटना में उसमें सवार तीन लोग घायल हो गये। मंगलवार रात करीब दो बजे टाटा मैजिक चालक यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। थाना मांट क्षेत्र में माइलस्टोन 86 के समीप अचानक टाटा मैजिक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गयी। मैजिक सवार हाथरस के नगला सिंगला निवासी सतेंद्र, एटा के थाना जलेसर क्षेत्र निवासी सुनील व दिल्ली निवासी मोहम्मद उस्मान घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची इलाका टोल पुलिस ने मैजिक में फंसे घायलों को मशक्कत के बाद निकलवाकर उपचार को भिजवाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.