सहारनपुर, अगस्त 19 -- देवबंद-बड़गांव मार्ग स्थित भायला मार्ग पर टाटा मेजिक की टक्कर से बाइक सवार गांव झबीरन निवासी अभिषेक त्यागी (35) की मौत हो गई। मृतक लोन समूह में कार्य करता था, गांव से वापस लौटते समय दुर्घटना हुई। कोतवाली क्षेत्र के गांव झबीरन निवासी अभिषेक त्यागी मंगलवार शाम खजूरी गांव से वापस लौट रहा था। जब वह गांव के रास्ते से निकलकर देवबंद-भायला मार्ग स्थित नगर पालिका के डंपिंग यार्ड के निकट पहुंचा तो सामने से तेज गति आ रहे टाटा मेजिक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अभिषेक गंभीर रुप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मद्द से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चालक मेजिक सहित फरार हो गया। ग्रामीण अरविंद कुमार ने बताया कि अभिषेक लोन समू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.